Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आरोपी सूरज, संजय और अर्जुन को छीनी गई नकदी के साथ किया गिरफ़्तार

शिकायतकर्ता अबू होरैरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें उसने बताया कि 15.10.23 को वह खाना खाने के लिए सेक्टर 11 मार्केट की ओर जा रहा था, जब वह एचएनओ 1107 सेक्शन 11 सीएचडी के पास पहुंचा। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति बिना प्लेट एक्टिवा पर आए और उससे 1400 नकदी छीनकर भाग गए।

शिकायत के बाद संवेदनशीलता और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, तुरंत एस.डी.पी.ओ./सेंट्रल ने इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, एस.एच.ओ., पीएस 11 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। दिनांक 17.10.2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपियों के कब्जे से छीनी गई नकदी बरामद कर ली गई है।

Exit mobile version