Site icon Dainik Savera Times

बरनाला में कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी, ट्रैवल ऐजेंट पर केस दर्ज

बरनाला: थाना बरनाला की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी मारने के आरोप में एक ट्रैवल ऐजेंट पर केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ऐ एस आई सौदागर सिंह ने बताया कि केवल सिंह वासी चीमां द्वारा 10 अप्रैल को दी गई दर्खास्त जिसमें उसने बताया कि कुलबीर सिंह वासी फरीदकोट ट्रैवल एजेंट ब्लयू स्टार बरनाला ने उसकी पुत्रवधु को विदेश कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी मारी है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version