Site icon Dainik Savera Times

चीमा का दावा : 2027 में AAP की फिर सरकार, BJP को नकारेगी जनता

जालंधरः पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कामों की सराहना की और केंद्र सरकार पर कई बड़े सवाल भी उठाए। इसके साथ ही हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब की राजनीति को लेकर भी एक बड़ा दावा किया।

पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का रास्ता पूरी तरह साफ है। चीमा ने दावा किया कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को पहले से ज्यादा सीटें जिताएगी और दोबारा सरकार बनवाएगी। चीमा ने सरकारी कर्मचारियों के DA के मामले में कहा कि इस मामले में कोर्ट द्वारा जारी आदेशों की कानूनी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगला फैसला आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा।

इसके साथ ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन पंजाब’ नारे पर भी कड़ा प्रहार किया। चीमा ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का ‘मिशन पंजाब’ किसी काम का नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग आने वाले विधानसभा चुनावों में BJP को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में BJP को ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगा और लोग आम आदमी पार्टी को पहले से ज्यादा सीटें जिताकर सरकार बनाएंगे।

Exit mobile version