Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में केमिकल ट्रक में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

August 20, 2026

लुधियाना में केमिकल ट्रक में लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

लुधियाना: शहर के मोती नगर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, केमिकल से भरा ट्रक इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। तारों से निकली चिंगारियों के बाद ट्रक में मौजूद केमिकल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की और पानी भी डाला, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों के मुताबिक, उन्हें बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचानी पड़ी। आग की वजह से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें