Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेतन सिंह जौड़ामाजरा 5 ज़िलों में 28 फ़रवरी को सार्वजनिक रेत खदानें करेंगे लोगों को समर्पित

February 27, 2024

चेतन सिंह जौड़ामाजरा 5 ज़िलों में 28 फ़रवरी को सार्वजनिक रेत खदानें करेंगे लोगों को समर्पित

चंडीगढ़: राज्य के निवासियों को वाजिब दरों पर रेत उपलब्ध करवाना यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न ज़िलों में 12 और सार्वजनिक रेत खदानें खोलने का फ़ैसला किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि चौथे और पांचवे पड़ाव के अंतर्गत पंजाब के खनन और भूमि-विज्ञान मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा 28 फ़रवरी को पांच ज़िलों फिऱोज़पुर, एस.बी.एस. नगर, अमृतसर, मोगा और जालंधर में 12 नई सार्वजनिक रेत खदानें लोगों को समर्पित करेंगे।

जिक्रयोग्य है कि आम लोगों द्वारा सार्वजनिक रेत खदान खोलने की मुहिम को बहुत प्रोत्साहन दिया गया है और इस समय विभिन्न ज़िलों में कुल 60 सार्वजनिक रेत खदानें चल रही हैं। आम लोगों को अब तक 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से 15.90 लाख मीट्रिक टन रेत प्रदान की जा रही है, जो इस पहलकदमी की शानदार सफलता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के इस खास प्रयास का उद्धेश्य लोगों को किफ़ायती दरों पर रेत मुहैया करवाना है। खनन और भूमि-विज्ञान विभाग द्वारा शिनाख़्त की गई नई सार्वजनिक रेत खदानों के उद्घाटन के साथ इनकी कुल संख्या 72 हो जाएगी, जिससे आम लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन सार्वजनिक रेत खदानों से बड़े स्तर पर आम लोग ख़ुद रेत निकाल कर बेच सकेंगे जिससे बाज़ार में रेत की स्पलाई बढ़ेगी और रेत के मार्किट रेट भी घटेंगे।

जि़क्रयोग्य है कि आम लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पहले पड़ावों के अंतर्गत 10 ज़िलों में सार्वजनिक रेत खदानों का उद्घाटन किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें