Site icon Dainik Savera Times

चीफ इंजीनियर Sandeep Bahl को मिली बड़ी जिम्मेवारी, अब पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट का भी संभालेंगे कार्यभार

पटियाला: पंजाब प्रदुषण नियत्रण बोर्ड द्वारा चीफ इंजीनियर संदीप बाहिल को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। अब संदीप बाहिल पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट का भी कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि प्रशासनिक कारणों से मुख्य पर्यावरण अभियंता के कार्य में संशोधन किया गया है। सरकार के आदेश पर दिनांक 03-01-2013 अनुसार करुणेश गर्ग को जालंधर में मुख्य पर्यावरण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है। करुणेश गर्ग अपने जालंधर दरब से मुख्य पर्यावरण अभियंता (वायु) का काम करेंगे।

इसके अलावा दीप गुप्ता मुख्य पर्यावरण अभियंता (बठिंडा सर्कल) पटियाला का कार्य पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन चंडीगढ़ से वापस ले लिया गया है। अब संदीप बहल मुख्य पर्यावरण अभियंता (पटियाला सर्कल) पटियाला आपदा के साथ-साथ पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट परमिशन चंगगढ़ का कार्यभार संभालेंगे।

Exit mobile version