Site icon Dainik Savera Times

CM Bhagwant Mann ने देशवासियों के साथ अपनी खुशियां की सांझी और Republic Day की शुभकामनाएं

आज पुरे विश्व में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जिस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। जिस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में सबको जाना चाहिए और हमें सभी त्योहार मनाने चाहिए।

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि रमज़ान को अगर अंग्रेजी में लिखा जाए तो पहले तीन अक्षरों में राम है और दिवाली को अगर अंग्रेजी में लिखा जाए तो अंत में अली शब्द आता है जो मुस्लिम के पीर है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी पंजाब ने लेकर दी, 26 जनवरी पर पहला हक पंजाब का है।

अगर पंजाब की झांकियां को केंद्र ने परेड से बाहर न निकलते तो उनकी 26 जनवरी की शान बड़ जाती। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में अब तक 65 हज़ार करोड़ का निवेश आ चुका है। कल जालंधर में सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की जाएगी। जिस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स को 129 गाड़ियां दी गई है।

इसी के साथ एक साल में सड़क हादसों में जाने वाली 3000 जाने फोर्स के जरिए बचाई जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरे घर भी मार्च महीने खुशी आने वाली है। मेरी पत्नी 7वे महीने की गर्भवती है। हमें यह पता करने की कोशिश नहीं की लडका होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए। अंत में उन्होंने एक बार फिर से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और अयोध्या के राम मंदिर में जाने को कहा।

Exit mobile version