Site icon Dainik Savera Times

CM मान का ऐलान 15 जनवरी को फिर से लगेंगे विशेष इंतकाल कैंप

जालंधर: पंजाब भर में 6 जनवरी को लगाए विशेष इंतकाल कैंप की सफलता से उत्साहित होकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 जनवरी को राज्य में ऐसे और कैंप लगाने की घोषणा की है। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को आयोजित कैंप को आम लोगों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की सभी तहसीलों और सब-तहसील परिसरों में लगाए इन कैंपों का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कैंपो ने लंबित पडे केसो के निपटारे सुनिश्चित कर लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इन कैंपों में इंतकाल के 31,000 से अधिक लंबित मामलों का हल किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के कैंप लगाकर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कैंपों में इंतकाल के 31,538 मामलों को हल किया गया।

यह पहली बार है कि इस तरह के कैंप लगाकर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया गया है। सीएम मान ने कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है क्योंकि लोगों को बिना किसी परेशानी के नागरिक केंद्रित सेवाएं मिल रही हैं।राज्य सरकार आने वाले समय में भी आम लोगों की सुविधा के लिए इस तरह की जनहितैषी प्रयास जारी रखेगी। 15 जनवरी को पूरे राज्य में इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे ताकि लंबित मामलों का भी निपटारा किया जा सके।

Exit mobile version