Site icon Dainik Savera Times

मजदूर दिवस पर एक मजदूर के ही बच्चे की सड़क हादसे में हुई मौत

पंचकूला में सेक्टर 25 में सड़क दुर्घटना में एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। आठ साल के पवन को खेलते हुए एक कार सवार ने टक्कर मार दी। बच्चे के पिता दविंदर सागर ने बताया कि हम मेहनत मजदूरी का काम करते है। तो मकान बना रहे थे और बच्चे बाहर बजरी के ऊपर खेल रहे थे। तभी अचानक एक लाल रंग की ब्रीजा कार CH01BR3879 नंबर आयी और बजरी के ऊपर गाड़ी चढ़ गई और उनका बच्चा कार के निचे आ गया। बच्चे को तुरंत सेक्टर 6 हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे की मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 25 की चौकी में जांच अधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि देर रात हमने कार सवार के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। लेकिन कार सवार अभी फरार है पुलिस ने कहा कि कार सवार जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version