Site icon Dainik Savera Times

6 वर्ष से कम आयु के बच्चे पहली कक्षा में दाखिल नहीं हो सकेंगे: डा. धूरी

धूरी : स्कूल फेडरेशन के प्रदेश प्रधान डा. जगजीत सिंह धूरी ने देश भर में लागू हो रही नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते बताया कि अलग-अलग राज्यों द्वारा इसे अलग-अलग ढंगों के साथ लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा मंत्रालय के दिशा निदेर्शों तहत सैशन 2024-25 से नये दाखिल होने वाले बच्चों की आयु निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फाउंडेशन स्टेज की एकसारता नहीं थी तथा बहुत-सी संस्थायें नर्सरी उपरांत के.जी. तथा इस के बाद पहली कक्षा में विद्यार्थियों को दाखिल करती थी परन्तु अब नई शिक्षा नीति मुताबिक पहली कक्षा से पहले फाउंडेशन स्टेज के तीन कक्षायें होनी लाजिमी हैं। इस संबंधी फेडरेशन की तरफ से ज्ञान खडग कनवैन्शन दौरान स्कूलों को पहले से ही सुचेत कर दिया था अब पंजाब सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं जिस मुताबिक सैशन 2024-25 से नर्सरी कक्षा के लिए आयु ग्रुप तीन से चार वर्ष, एल.के.जी. कक्षा के लिए आयु ग्रुप चार से 5 वर्ष, यू. के. जी. ग्रुप के लिए पाँच से छ: वर्ष और विद्यार्थी छ: साल की आयु पूरा होने पर ही पहली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। यह आयु 1 अप्रैल 2024 तक गिनी जाएगी।

Exit mobile version