चण्डीगढ़: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत “ऊर्जा दक्षता ब्यूरो” राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के माध्यम से देश भर में “ऊर्जा संरक्षण” को बढ़ावा दे रहा है। इस अभियान ने विभिन्न स्तरों पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के जरिये छात्रों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति नई उमंग और प्रेरणा जगाई है। भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड (बीबीएमबी) वर्ष 2005 से पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए इस राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। वर्ष 2025 का कार्यक्रम भी बड़े उत्साह और जोश के साथ इंद्रधनुष सभागार, सैक्टर 5, पंचकूला में 20 नवम्बर को आयोजित किया गया।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ के लगभग 25 लाख से भी अधिक छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण पर अपने चित्रों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा और जुनून का प्रदर्शन किया। इस व्यापक भागीदारी में से पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़—इन तीनों राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से कुल 300 छात्रों का चयन किया गया था, जिन्हें आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया। इन 300 छात्रों में से आगे 18 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है, जो 12 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने नन्हें कलाकारों की अद्भुत रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों का इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, कला से प्रेम करने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से बिजली और पानी की बचत करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल और ऊर्जा संकट का सामना न करना पड़े। श्री मनोज त्रिपाठी ने इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बीबीएमबी HRD टीम के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।
प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जिसमें पंजाब, हरियाणा एंव चण्डीरगढ के ग्रुप ए एंव बी में क्रमश: जपजोत कौर (पंजाब ग्रुप-ए) तमन्नाि (पंजाब ग्रुप-बी), खुशबू यादव (हरियाणा ग्रुप-ए), वीनू (हरियाणा ग्रुप-बी), हिमानी (चण्डी गढ ग्रुप-ए) सृष्टि नौटियाल (चण्डीकगढ ग्रुप-बी) को प्रथम पुरस्कार ( रू 50,000/-) से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय एवं तृतीय स्थाषन पाने वाले बच्चों को क्रमश: रू 30,000/- एंव 20000/- रूपए से सम्मापनित किया गया । इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य और ग्रुप के 10 बच्चों (कुल 60 बच्चों) को 7500 रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरते हुए बीबीएमबी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नंगल टाउनशिप के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शिक्षा विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : फैंस के प्यार पर अमिताभ बच्चन का भावुक बयान, ‘जलसा’ को बताया आशीर्वाद

