Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ अब घने कोहरे की दस्तक भी होने वाली है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर से 20 नवंबर तक राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर रात और सुबह के समय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
20 नवंबर तक इन इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 से 20 नवंबर के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 17 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घनी धुंध पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
3.1 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
पंजाब में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
तापमान के आंकड़ों के अनुसार, बठिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि राज्य में रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।
ये भी पढ़ें…
अगले 3-4 दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंड पहले से ज्यादा महसूस होगी।

