Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय क्षेत्र के 8km भीतर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए चीनी हथियार बरामद

January 19, 2023

भारतीय क्षेत्र के 8km भीतर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए चीनी हथियार बरामद

गुरदासपुर : पंजाब में बीएसएफ के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से करीब 8 किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में 1 पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर गुरदासपुर जिले के बीओपी ठाकुरपुर गांव उचा धकाला सीमांत गांव इलाके में पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, ‘ड्रोन संभवत: 300-400 मीटर की ऊंचाई पर था, लेकिन क्षेत्र में घने कोहरे के कारण यह दिखाई नहीं दे रहा था।’ अधिकारी ने कहा, ‘जवानों ने जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनी, उन्होंने मानव रहित यान की दिशा में तुरंत करीब 17 गोलियां चलाईं।’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने जमीन पर कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी। प्रवक्ता ने बताया कि उस कृषि क्षेत्र की तलाशी ली गई, जहां से आवाज आई थी और तलाशी के दौरान चीन निर्मित 4 पिस्तौल, 8 मैगजीन और 9 एमएम की 47 गोलियों का एक पैकेट बरामद हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘हमारे बल सतर्क हैं और वे तस्करों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम करने में कामयाब रहे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें