Site icon Dainik Savera Times

पैसा कमाने के लिए चुना नशा तस्करी का रास्ता, सवा करोड़ की हैरोइन सहित 2 गिरफ्तार

जगराओ : बालिग होते ही इजी मनी के लिए 2 दोस्तों ने ड्रग तस्करी का रास्ता चुन लिया। दोनों ने बाहरी राज्यों से हैरोइन मंगवाकर सिंधवा बेट इलाके में सप्लाई करनी शुरू कर दी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोस्तों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरिंदर व सुखजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को दोनों दोस्तों से 262 ग्राम हैरोइन (कीमत सवा करोड़) बरामद हुई। दोनों आरोपियों से 52000 की ड्रग मनी भी मिली है। दोनों आरोपियों पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

लुधियाना देहात के एस.पी(डी) हरिंदरपाल सिंह परमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज नवदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरविंदर सिंह व सुखजिंदर सिंह हैरोइन सप्लाई का काम करते हैं और सिंधवा बेट में सप्लाई देने जा रहे हैं। इसके बाद सीआईए ने गांव बोतल वाला के पास नाकाबंदी की और दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखे। वहीं पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 262 ग्राम हैरोइन और 52000 रुपए बरामद हुए।

Exit mobile version