पंजाब डेस्क: बरनाला पुलिस के सीआईए (CIA) स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (President’s Police Medal) से सम्मानित किया गया है। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह पिछले लंबे समय से सीआईए स्टाफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं।
फोन पर जानकारी देते पूरी बरनाला पुलिस के लिए गर्व का क्षण: SSP मोहम्मद आलम
जिला पुलिस प्रमुख (एसएसपी) मोहम्मद सरफराज आलम ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलना पूरी बरनाला पुलिस टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अति-संवेदनशील और पेचीदा मामलों को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई है।
विशेष रूप से हाल के दिनों में हुए कई गैंगस्टर एनकाउंटर और ऑपरेशनों के दौरान उन्होंने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए खतरनाक गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे धकेला है। उनकी इसी निष्ठा और पराक्रम को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।

