Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA स्टाफ ने 3 अवैध पिस्टल व 7 कारतूस समेत 3 आरोपी किए गिरफ्तार

May 29, 2025

CIA स्टाफ ने 3 अवैध पिस्टल व 7 कारतूस समेत 3 आरोपी किए गिरफ्तार

कपूरथला : सीआईए स्टाफ की टीम ने वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे बदमाश को काबू किया है, जिसके बाद बदमाश की निशानदेही पर उसके दो साथी भी काबू किए हैं। जिनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल तथा 7 कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव डैनविंड से गांव लखन कलां की तरफ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि आकाशदीप सिंह उर्फ जहाज पुत्र जसवंत सिंह गांव गोरे का रहने वाला है तथा उसके साथी बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बटाला और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी सिरसा हरियाणा भी कुछ दिन पहले आकाशदीप से मिलने आए थे, जिनके पास अवैध हथियार भी है।

मुखबिर ने यह भी बताया कि आकाशदीप उर्फ जहाज किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर बिना नंबर की एक बाइक पर एक युवक को गांव लखन कलां की तरफ आते हुए देखा, तभी बाइक सवार को रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम आकाशदीप सिंह उर्फ जहाज पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव गोरे बताया। पुलिस टीम ने आकाशदीप के कब्जे से एक 315 बोर का पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए। आरोपी आकाशदीप ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने वाले अपने साथियों के नाम बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बटाला और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी सिरसा हरियाणा बताए हैं। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाशदीप सिंह की निशानदेही पर उसके साथियों बलजीत सिंह और मनप्रीत सिंह को भी काबू कर लिया है। पुलिस को इनके कब्जे से एक-एक पिस्तौल और 5 कारतूस भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें