Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

21 ग्राम हेरोइन, एक कंप्युटर कंडा और नौ हजार ड्रग मनी के साथ सीआईए स्टाफ ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

November 25, 2023

21 ग्राम हेरोइन, एक कंप्युटर कंडा और नौ हजार ड्रग मनी के साथ सीआईए स्टाफ ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 21 ग्राम हेरोइन, एक कंप्युटर कंडा और नौ हजार ड्रग मनी सहित एक आरोपित को गिरफतार किया है।

सीआईए स्टाफ क इंचार्ज कपिल कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी क दीपक कुमार उर्फ दीपू उर्फ जिम्मी निवासी कादरी मोहल्ला हाल निवासी संत नगर नशे बेचने और खरीदने का काम करता है। आज भी हेरोइन जैसा नशीली पदार्था लेकर गौशाला की तरफ से बुलेट एजेंसी की तरफ आ रहा है। यदि नाकाबंदी करके चेकिंग की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर चेकिंग शुरु की गई तो थोड़ी देर के बाद एक नौजवान मेस्ट्रो स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। उसने नाके पर पुलिस पार्टी को देख लिया और घबरा गया। जिसने अपनी जैकेट की जेब में से लिफाफे फेंकना लगा तो उसे पुलिस कर्मचारियो ने दबौच लिया। स्कूटरी की डिग्गी चैक करेन पर उसमे से 21 ग्राम हेरोइन, कंप्युटर कंडा और नौ हजार ड्रग मनी बरामद की गई। जिसको गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें