Site icon Dainik Savera Times

CIA स्टाफ ने 20 ग्राम हैरोइन सहित कार सवार युवक व महिला को किया काबू

नवांशहर: सीआईए स्टाफ नवांशहर ने गश्त दौरान कार सवार युवक व महिला को काबू कर उनसे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। काबू किए गए कार सवार युवक की पहचान गांव शेर माजरा (पटियाला) निवासी अजय कुमार पुत्र रुलदा सिंह व महिला की पहचान दिल्ली मौजूदा गांव गुड़पढ़ निवासी रजनी प}ी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने काबू किए गए नशा तस्करों के खिलाफ थाना सिटी बंगा में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ नवांशहर में तैनात सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में सीआईए स्टाफ से मेन हाइवे के रास्ते बंगा की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान गांव जींदोवाल समीप सड़क किनारे एक स्कोडा कार नंबर (यूपी-16-एएस-9705) खड़ी दिखाई दी। इस दौरान कार समीप एक युवक व एक महिला खड़े दिखाई दिए व महिला के हाथ में एक पारदर्शी प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। महिला ने सामने पुलिस को देखकर लिफाफा अपने साथ वाले युवक के हाथ में पकड़ा दिया व युवक ने लिफाफा सड़क किनारे लगी झाड़ियों में फैंक दिया। इस दौरान दोनों के चेहरों के हाव-भाव उड़े हुए थे, जिसके चलते पुलिस को उक्त कार सवार युवक व महिला पर संदेह हुआ। पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी रोक ली व महिला व युवक द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच की। जांच दौरान पुलिस को लिफाफे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

ये भी पढ़ें- क्या 1 अप्रैल से आम जनता को लगेगा महंगाई का झटका? LPG दाम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Exit mobile version