
जालंधर: गैंगस्टरों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर पुलिस की CIA स्टाफ टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से .32 बोर के दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, CIA स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए जीवन उर्फ अमन निवासी एकता नगर, रामामंडी और दर्शन लाल उर्फ लक्की निवासी न्यू संत नगर, जालंधर को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए।
मामले को लेकर थाना रामामंडी में FIR नंबर 190 दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और संभावित आपराधिक संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी दर्शन लाल उर्फ लक्की के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच एजेंसियां बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत का पता लगाने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं या नहीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...