Site icon Dainik Savera Times

CIA Staff पुलिस ने नशीले कैप्सूल और स्कूटी सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार

मानसा: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ चंडीगढ़ वासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते उनके खिलाफ भीखी थाने में एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज करते जांच शुरू कर दी है। एसपी मनमोहन सिंह औलख ने प्रैस कांफैं्रस में बताया कि डीएसपी बूटा सिंह गिल की देखरेख में सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलकौर सिंह के नेतृत्व पुलिस पार्टी की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों और व्हीकलों की चैकिंग के लिए भीखी से बीर खुर्द लिंक रोड ड्रेन पुल पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी दौरान स्कूटी नंबर सीएच-01-बीवाई 5511 को रोकते उस पर सवार 2 आरोपियों 24 वर्षीय पूर्व कुमार पुत्र सुनील कुमार और तरुण ठाकुर पुत्र ओम प्रकाश वासी सेक्टर नंबर 13, मोहरी गेट मनीमाजरा चंडीगढ़ को काबू करते उनके पास से 10320 ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बरामद किए गए है।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version