Site icon Dainik Savera Times

सीआईए स्टाफ ने गाजी गुल्ला में 6 माह की बच्ची के किडनैपिंग मामले को 24 घंटे में सुलझाया

जालंधर: गाजी गुल्ला के पास ब्रिज नगर से 6 माह की बच्ची के किडनैप के मामले में की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक्टिवा सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आबादपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, बब्बू और (लड़की) काल्पनिक नाम गुड्डी के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक चर्चित बदमाश का भतीजा है। जबकि दूसरा गली नंबर 2 का रहने वाला है।

Exit mobile version