Site icon Dainik Savera Times

तेज बारिश से शहर जलमग्न, जगह-जगह पानी में फंसे वाहन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 145.77438; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

पटियाला : मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर तक हुई भारी बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पानी की शहर में ठीक निकासी न होने के कारण शहर में कई स्थानों पर पानी रुकने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के कारण सड़क पर बने हुए गड्ढे लोगों को दिखाई न देने के कारण सड़क हादसों का डर बना रहा। अगर मौसम विभाग की बात की जाए तो मौसम विभाग ने पहले ही 1 से लेकर 5 जुलाई तक बारिश होने के लिए अलर्ट किया हुआ है। पटियाला और इसके आसपास की क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं पटियाला-सनौर रोड पर सीवरेज पाइपलाइन डाले जाने के कारण कुछ गाड़ियां और कुछ बाइक सीवरेज पाइप की मिट्टी धंसने के कारण उसमें फंसे हुए नजर आए, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया।

पटियाला-सनौर रोड पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम पिछले कुछ महीनों से शुरू किया गया है लेकिन अब उस पाइप लाइन के कारण बारिश के दिनों में मिट्टी में लोगों के वाहन फंस रहे हैं। काली माता मंदिर माल रोड पर बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का सारा पानी बिजली बोर्ड के मुख्य कार्यालय के बाहर ही जाम होता रहा। तापमान में भी पहले से बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इस बारे में जब एग्रीकल्चर विभाग की अधिकारियों राजेंद्र कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी जो बारिश हो रही है, इससे फसलों को कोई ज्यादा नुक्सान नहीं है। धान की फसल के लिए अभी तक हुई बारिश किसानों के लिए वरदान है

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

Exit mobile version