Civil Hospital Inspected, Patients’ Feedback Taken : मोगा। सिविल अस्पताल मोगा की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंगला ने सोमवार को अचानक निरीक्षण किया।
उन्होंने विभिन्न वार्डों और विभागों का दौरा कर स्टाफ की उपस्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने से विभिन्न विभागों में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और वार्डों का दौरा कर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था तथा मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी उनकी प्रतिक्रिया जानी। डॉ. अशोक सिंगला ने अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों, परिसर तथा मरीजों से संबंधित स्थानों पर नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए भी कहा। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आम लोगों को बेहतर, सुचारू और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

