Claims and objections begin August 13th. : जालंधर। एसआईआर के तहत वोटर सूचियों का घर-घर सर्वे चरण पूरा हो गया है। जिले में 14.64 लाख से अधिक वोटरों के गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। 13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर सूची जारी होगी, जिसके बाद 12 सितंबर तक नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी।
13 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर सूची
बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘घर-घर सर्वे’ चरण का काम 3 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले में कुल 16,49,946 वोटरों में से 14,64,949 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त करके डिजिटाइज किए जा चुके है। 1,84,997 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, जिनमें 50,520 वोटर मृतक, 94,356 वोटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 8,961 डुप्लीकेट एंट्रीज, 30,157 एब्सेंट या अनट्रेसेबल वोटर तथा 1,003 अन्य कारणों वाली श्रेणियों में पाए गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची का प्रकाशन 13 अगस्त को होगा और यदि किसी का नाम ड्राफ्ट वोटर सूची में दर्ज नहीं है तो वह 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म नंबर 6 भरकर वोट के लिए अपने चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी या अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास दोबारा दावा पेश कर सकते हैं।
अनमैप्ड वोटरों को 13 अगस्त से नोटिस
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत वोटर सूची की कॉपी समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह वोटर सूची जिला चुनाव कार्यालय, चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों तथा बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध होगी। वालिया ने बताया कि जिन वोटरों की वोट अनमैप्ड (Unmapped) रह गई है, उन्हें 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे। जिन वोटरों को नोटिस जाएगा, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संबंधित चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी के पास जमा करवाने होंगे और इसके उपरांत चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी सुनवाई करके अपना आर्डर पास करेंगे ।

