Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana में दो गैंगस्टर ग्रुप के बीच झड़प, बदमाशों के बीच चलीं कई राउंड गोलियां, 1 गैंगस्टर की हुई मौत

लुधियाना: पंजाब में गैंगस्टरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला लुधियाना शहर से सामने आया हैं, जहां पर लुधियाना के प्रतापपुरा इलाके में दो गैंगस्टर गुटों के बीच झड़प हुई हैं। दोनों गैंगस्टर ग्रुप एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हैं।

बता दें, ये घटना रात करीब 3 बजे हुई हैं, जिसमें दो गैंगस्टर गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें 1 कुख्यात गैंगस्टर की मौके पर ही मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।मृतक गैंगस्टर का नाम सूरज शर्मा उर्फ बब्बू है। उधर, घायल युवक की पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। घायल हरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीएयू पुलिस थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्ठा की है और उनकी जांच कर रही हैं।

Exit mobile version