Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में दो पक्षों के बीच झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर

August 3, 2026

Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में दो पक्षों के बीच झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर

पंजाबः जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

एसीपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद और झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें