लुधियानाः लुधियाना के जैन कॉलोनी इलाके में कुछ लोगों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। वहीं स्थानीय लोग भी अधिक जानकारी लेने से बच रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का मौहाल बना हुआ है।
उधर, दोनों पक्षों को मारपीट से बचाने के दौरान घायल हुए इलाके के पोमी गोयल ने बताया कि मारपीट करने वाले एक-दूसरे को जानते हैं। आज सुबह कबीर नगर इलाके के बाबा और उनके भाई लड्डू और कॉलोनी के हंस महाजन के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच किसी चीज से तमंचे से फायर किया गया। इस बीच वह वहां पर दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर रहे थे और वह घायल हो गए, जबकि बाबा और उसका भाई लड्डू भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

