Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झपड़, चली गोलियां, 60 वर्षीय किसान की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

October 23, 2024

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झपड़, चली गोलियां, 60 वर्षीय किसान की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कपूरथला : शहर के गांव झल्ल ठीकरीवाल में देर शाम गांव के ही दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक किसान गंभीर जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में लाया गया जहाँ डयूटी डाक्टर ने उसे मृत घो​​षित कर दिया। इसकी पु​ष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली के जांच अ​धिकारी ASI बलवीर कुमार के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव झल्ल ठीकरीवाल में दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। जो कि 60 वर्षीय किसान जसपाल सिंह को लगी।

गोली लगने से घायल हुए किसान जसपाल सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डयूटी डाक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया। जाँच अधिकारी बलवीर कुमार मामले की जाँच कर रहे है। मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयान दर्ज कर एक अज्ञात और 5 आरोपिओ को नामजद कर FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमे रतन सिंह पुत्र आत्मा सिंह वासी बल्टोहा, तरसेम सिंह पुत्र बिंदर वासी मोगा, बग्गा सिंह और उसका भाई पुत्र नाहर सिंह वासी गांव झल्ल ठीकरीवाल नामजद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें