Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुराने विवाद के चलते गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षो में झड़प, तीन महिलाएं व एक युवक घायल

May 8, 2023

पुराने विवाद के चलते गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षो में झड़प, तीन महिलाएं व एक युवक घायल

कपूरथला (सिमरनजीत सिंह संधू) : सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर आज सुबह दुकान पर कब्जा करने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिस दौरान हिंसक झड़प की भी खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर निहंग सिंह बुड्ढा दल पंचवां तख्त की दुकानें हैं. जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। इस मौके पर निहंग सिंह और दूसरे पक्ष आमने-सामने हो गए और इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा धारदार हथियारों का प्रयोग मारपीट की गई, जिसमें तीन महिलाएं व एक युवक घायल हो गए।

इस मौके पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। वहीं घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान का यह विवाद काफी समय से चल रहा है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें