Site icon Dainik Savera Times

भारतमाला परियोजना को लेकर पुलिस से झड़प, 200 से अधिक किसानों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Clash With Police Bharatmala Project

Clash With Police Bharatmala Project

Clash With Police Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना को लेकर बठिंडा के दुनेवाला गांव में किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद घायल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बयानों के आधार पर एक दर्जन किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बठिंडा के संगत मंडी थाने में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां समेत 250 से 300 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारतमाला परियोजना को लेकर अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने के दौरान कल देर शाम किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागे। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने आज फिर एक बड़ी रैली निकालने और निर्धारित स्थान पर पहुंचने का ऐलान किया है। किसानों के ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और दूसरे जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है।

गौरतलब है कि पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया था जब किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए थे। अमृतसर-जामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतमाला रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर किसान विरोध कर रहे थे। जमीन खाली कराने पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस को किसानों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अमृतसर-जामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतमाला रोड के लिए बठिंडा के गांव दुनेवाला और शेरगढ़ की 9 किलोमीटर जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके लिए सरकार ने किसानों को मुआवजा दे दिया है। हालांकि किसान प्रशासन को जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे थे।

Exit mobile version