Site icon Dainik Savera Times

डेरा इस्माइल खान में भूमि विवाद को लेकर संघर्ष; 6 दिन में 43 की मौत, 177 घायल

अमृतसर: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के कुर्रम जिले में भूमि विवाद को लेकर जनजातीय संघर्ष तेज हो गया है। जिसके, परिणामस्वरूप 6 दिनों में ही 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 177 लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, जनजातियों के बीच संघर्ष अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया है। युद्ध विराम समझौते के बावजूद, लोअर कुर्रम के विभिन्न हिस्सों में भीषण गोलीबारी जारी है। युद्ध विराम के बाद अप्पर कुर्रम, बुशहरा और मलिकिल के गांवों के बीच कोई गोलीबारी की सूचना नहीं मिली है। शुरु आती झड़पों की सूचना बोशेरा और माली खेल जनजातियों के बीच मिली थी। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये झड़पें तब हिंसक और घातक हो गईं, जब दोनों पक्षों ने अपने भारी हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अधिकारियों को डर है कि अगर लड़ाई जारी रही, तो हताहतों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

Exit mobile version