Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना के 33 वार्डों में 10 दिन का विशेष सफाई अभियान

August 31, 2026

खन्ना के 33 वार्डों में 10 दिन का विशेष सफाई अभियान Cleanliness drive in 33 wards of Khanna : लुधियाना। खन्ना शहर में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सभी 33 वार्डों में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। प्रशासन ने कचरा फेंकने वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सफाई के साथ CCTV कैमरे लगाने और नियम तोड़ने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद CCTV कैमरे और जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि इन जगहों पर दोबारा कचरा न फेंका जाए। रात के चौकीदार और दिन के सफाई कर्मचारी भी निगरानी करेंगे। SDM ने बताया कि कचरा फेंकने पर जुर्माना 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाली पड़े प्राइवेट प्लॉट की भी सफाई की जा रही है। इसके बाद प्लॉट की सफाई और देखभाल की जिम्मेदारी मालिक की होगी। जिन प्लॉट पर बाउंड्री वॉल नहीं है, उनके मालिकों से बाउंड्री वॉल बनवाने की अपील की गई है। स्वाति टिवाना ने कहा कि सफाई अभियान के बाद पुलिस की मदद से अतिक्रमण विरोधी अभियान भी शुरू किया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की गई है कि वे सिर्फ तय वेंडिंग ज़ोन में ही अपना काम करें। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि वे तय जगहों पर ही कचरा फेंकें और खन्ना को साफ-सुथरा बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें