पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के संबंध में बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार, आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इससे पहले दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दिल्ली में हुई AAP की अहम बैठक
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप की दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन किया गया। बैठक में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है।

