CM भगवंत मान ने लोगों से SIR फॉर्म भरने की अपील की, बोले- वोटर सूची में नाम दर्ज होना जरूरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे समय रहते अपना फॉर्म जरूर जमा करें, ताकि उनका नाम नई मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।