Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भगवंत मान की धुरी को बड़ी सौगात, 54.76 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज को दी मंजूरी

June 29, 2025

CM भगवंत मान की धुरी को बड़ी सौगात, 54.76 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज को दी मंजूरी

 Dhuri Railway Overbridge: धुरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह अपने ही हलके के लोगों को खुशखबरी दी। लोग लंबे समय से धुरी में रेलवे ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे, जो अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। इस पुल के बनने से 1 लाख से ज्यादा की आबादी को फायदा होगा।

‘X’ पर जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा- धुरी के लोगों के लिए तोहफा, धुरी में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिल गई है। 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को तय समय में पूरा करके लोगों को समर्पित किया जाएगा।

 

धुरी-संगरूर हलके से सीएम मान का रिश्ता

सीएम भगवंत मान ने 2012 में लहरा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर आए मनप्रीत सिंह बादल के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। मनप्रीत बादल ने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई थी, जिसका बाद में कांग्रेस में विलय हो गया था।

इसके बाद भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने 2017 में जलालाबाद से शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव भी लड़ा। सीएम भगवंत मान ने धुरी के लिए लंबे समय से मांगे जा रहे 54.76 करोड़ रुपये के रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी दी

संगरूर से दो बार चुनाव जीत चुके भगवंत मान ने ढींडसा को हराया

वे 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2014 में संगरूर से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और 5 लाख 33 हजार 237 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे। सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। मान 2 लाख 11 हजार 516 वोटों से जीते।

इसके बाद 2019 में उन्होंने फिर से संगरूर से चुनाव लड़ा और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और उन्हें कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों ने हराया जिन्हें 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले और मान 1 लाख 10 हजार 211 वोटों से दूसरी बार जीते। 2022 में भगवंत मान ने धुरी से नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर गोल्डी को हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें