Site icon Dainik Savera Times

CM Bhagwant Mann ने आज बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान

Punjab Cabinet Meeting

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दोपहर 12 बजे कैबिनेट की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। बता दें कि तीन दिन पहले ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी’ में अहम संशोधन किए गए थे।

प्रशासनिक दिशा को लेकर होंगे बड़े फैसले

आज की बैठक को लेकर भले ही एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह बैठक राज्य की आर्थिक, औद्योगिक या प्रशासनिक दिशा को लेकर कोई बड़ा निर्णय ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार कुछ नई योजनाओं या नीतियों को हरी झंडी दे सकती है, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है।

किसानों और युवाओं के मुद्दे

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हाल के महीनों में कई नीतिगत फैसले लिए गए हैं, जिनमें किसानों, युवाओं और उद्यमियों को केंद्र में रखा गया है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आज की बैठक में भी जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Exit mobile version