Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भगवंत मान आज लॉन्च करेंगे हेल्थ कार्ड, पंजाब भर के अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

July 8, 2025

CM भगवंत मान आज लॉन्च करेंगे हेल्थ कार्ड, पंजाब भर के अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज “मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना” के तहत हेल्थ कार्ड लॉन्च किया, जिससे पंजाब के लोगों को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा।

इस योजना की शुरुआत सरकार के 2025-26 के बजट में की गई थी और अब इसे ज़मीन पर उतार दिया गया है। योजना का लक्ष्य राज्य के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना है।

क्या है योजना की खासियत?

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत पात्र नागरिकों को एक विशेष हेल्थ कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से वे पंजाब के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना पैसे खर्च किए सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकेंगे।

इस योजना में उन नागरिकों को भी शामिल किया गया है जो पहले से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर हैं। उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर मिलेगा, जिससे कुल इलाज राशि 10 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

हर वर्ग को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी, आर्थिक रूप से संपन्न हो या कमजोर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा, “हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवाए। यह योजना पंजाब के लोगों की सेहत का सच्चा कवच बनेगी।”

सड़क दुर्घटनाओं के लिए ‘फरिश्ते योजना’ भी लागू

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए “फरिश्ते योजना” भी शुरू की है। इसके तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज दिया जाएगा और इसके खर्च का वहन सरकार करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें