Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, ‘बोले- दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा’

October 14, 2026

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, ‘बोले- दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा’

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए झोटा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagwant Mann (@bhagwantmann1)

पीड़ित परिवार के प्रति जताई हमदर्दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति उनकी पूरी हमदर्दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) को इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें…

फेसबुक लाइव के दौरान की गोलियां मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर, मंगलवार को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने अंजाम दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक लाइव के दौरान झोटा पर तीन गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें