Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Transfer:- पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल ADGP से लेकर SP रैंक के अधिकारियों का तबादला, 3 प्रमोट हुए ADGP को मिली पोस्टिंग

January 31, 2024

Transfer:- पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल ADGP  से लेकर SP रैंक के अधिकारियों का तबादला, 3 प्रमोट हुए ADGP को मिली पोस्टिंग

पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार बड़े-बड़े फेरबदल करने में लगी हुई। आज पंजाब सरकार ने एक और तबादला सूची जारी की है जिसमें ADGP से लेकर SP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। IPS और राज्य कॉडर के PPS अधकारियों के तबादलों की यह दूसरी लिस्ट है।

सरकार ने अभी हाल में भी PPS से IPS में आए पुलिस के अधिकारियों को भी ADGP प्रोमोशन के बाद नई पोस्टिंग दी है। सरकार ने ADGP बने निलाभ किशोर को STF में लगाया है। यहां पर पोस्ट खाली चल रही थी। इसी तरह से शिवे कुमार वर्मा को आंतरिक सुरक्षा और जसकरण सिंह को ADGP रोपड़ रेंज लगाने के साथ-साथ इंटेलीजैंस-2 मोहाली की जिम्मेदारी भी दी है।

बता दें कि सुबह सरकार ने IAS और PCS अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की थी। इसमें 5 IAS और 45 PCS अधिकारियों केसतबादले किए गए थे। इसी तरह से आज पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में किए गए तबादलों की सूची भी जारी की थी। सरकार ने सभी विभागों में फेरबदल कर दिया है।

देखें पुलिस अदिकारियों की तबादला लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें