Site icon Dainik Savera Times

CM भगवंत मान आज श्री फतेहगढ़ साहिब का करेंगे दौरा, ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री फतेहगढ़ साहिब जिले के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, वे आज शाम तहसील अमलोह के गांव शमशपुर पहुंचेंगे, जहां वे विशेष रूप से आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सीधे तौर पर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुनेंगे। सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की परेशानियों को समझकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version