जालंधर: आज पूरे देश में स्वंतत्रता दिवस का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर क्रांतिकारी, जाबांज सैनिक के बलिदान को याद किया जाता है, जो देश की आजादी के लिए मर मिटें। स्वंतत्रता दिवस के मौके पर वीरवार को जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम दौरान सीएम भगवंत सिंह मान तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, एनसीसी, स्काऊट्स एंड गाइड्स के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी शो का मुजाहिरा करेंगे।
आपको बता दे कि बुधवार को डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा भी की तथा दीप नगर से लेकर स्टेडियम तक सीएम के काफिले के पहुंचने की रिहर्सल भी की। परेड में आर.ए.एफ.सी. आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी., जालंधर पुलिस कमिश्नरेट, आर.टी.सी. पी.ए.पी., आई.आर.बी.एन., पंजाब होम गार्ड, एन.सी.सी. (लड़के और लड़कियां) व विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां और पी.ए.पी. जालंधर का ब्रास बैंड शामिल होगा।
इसके बाद अलग-अलग विभागों द्वारा विकास एवं लोक कल्याण योजनाओं को दिखाती झांकी पेश होगी। राज्यस्तरीय समारोह के चलते महानगर को पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग दिया गया। चौक-चौराहों को तिरंगे की रोशनी से नहला दिया गया है।
भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम मान ने यहां गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी सीएम मान के साथ मौजूद रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए 80 प्रतिशत बलिदान पंजाबियों ने दिया है। इससे पहले अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराया गया। बॉर्डर रेंज के डीआईजी एसएस चंदेल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। सीएम के कार्यक्रम के लिए जालंधर में 8 जगहों पर विशेष नाकेबंदी की गई है। शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर हर वाहन की जांच की जा रही है। सड़कों पर 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि कोई शरारती व्यक्ति समारोह में खलल न डाल सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अच्छी शिक्षा दी जा रही है। पूरे राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनका दो करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। साथ ही सरकार तुहाड़े द्वार अभियान शुरू किया गया है और अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में काम शुरू किया है। उन्होंने कहा, हमने गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। हमने पांच में से तीन थर्मल प्लांट खरीदे हैं। वहीं, कुछ महीनों में हमने मुंबई, पुणे, हैदराबाद को 300 करोड़ की बिजली बेची है। सीएम ने कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर मोहाली में 35 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। सीएम ने कहा कि हम शहीदों को सम्मान देने का प्रयास करेंगे।
CM Bhagwant Mann ने देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दी बधाई
ਭਾਰਤ ਦੇ 78ਵੇਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਮੁਬਾਰਕਾਂ… ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ‘ਚ ਆਪਣਾ ਵਡਮੁੱਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੂਹ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿਜਦਾ… ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਨਿੱਘ ਮਾਨ ਰਹੇ ਹਾਂ… pic.twitter.com/7X1iPJoAkv
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 15, 2024
