Punjab Government Big Announcement: पंजाब के सरपंचों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बठिंडा में आयोजित सरपंच मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी सरपंचों को अब 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
15 अगस्त से शुरू होगा भुगतान
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत 15 अगस्त से सरपंचों को मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। यदि योजना तय समय पर लागू होती है, तो अगस्त महीने से पंजाब के 13,236 सरपंचों को हर महीने 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
सरकार पर पड़ेगा 158.83 करोड़ रुपये का वार्षिक भार
इस फैसले को लागू करने के लिए पंजाब सरकार को सालाना करीब 158.83 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रबंध करना होगा। सरकार का मानना है कि इससे गांवों के विकास कार्यों में सरपंचों की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।
ਅੱਜ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ…
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਹਰ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ 10,000 ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾ ਤਨਖਾਹ ਮਿਲੇਗੀ… ਪੰਚਾਇਤ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪੌੜੀ ਹੈ… ਸਰਪੰਚ ਰਾਤ ਦਿਨ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ… ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤਨਖਾਹ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਹੈ… ਹੁਣ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਵੀ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰਹਿ ਸਕਣਗੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਵੀ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ… pic.twitter.com/heegFFVvSy— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 24, 2026
पहले कितना मिलता था मानदेय?
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने पहली बार 12 अक्टूबर 2006 को सरपंचों को 600 रुपये प्रतिमाह मानदेय देना शुरू किया था। इसके बाद 2 नवंबर 2011 को इसे बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति माह कर दिया गया।
ये भी पढ़ें…
2025 में बढ़ाकर किया गया था 2,000 रुपये
पंचायत दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरपंचों का मानदेय 1,200 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। अब इसे सीधे बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे राज्य के हजारों सरपंचों को बड़ा लाभ मिलेगा।