Site icon Dainik Savera Times

CM Kejriwal का दूसरे दिन का प्रोग्राम हुआ रद्द, आज Amritsar से जाएंगे सीधा दिल्ली

चंडीगढ़/अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दाे दिन के पंजाब दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज श्री राम तीरथ दर्शन करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उनका प्रोग्राम बदल गए हैं। अब वे सीधे दिल्ली जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कल रात अमृतसर में रोड शो के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य नेतृत्व के साथ बैठक भी की हैं।

बैठक में उन्होंने चुनाव प्रचार की समीक्षा की, पंजाब की 13 सीटों का हिसाब बराबर किया और दिल्ली चुनाव में प्रचार के बाद दोबारा पंजाब आने की योजना बनाई है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल अमृतसर में ही रुक रहे हैं। वह गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अमृतसर पहुंचे। इसके बाद वह सीधे होटल गए और वहां से स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के भी दर्शन किए।

दिल्ली की जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केजरीवाल आज अमृतसर में श्री राम तीरथ जाकर माथा टेकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संदीप पाठक भी उनके साथ रहेंगे।

Exit mobile version