Site icon Dainik Savera Times

विशेष ट्रेनिंग लेने के लिए Singapore रवाना किए गए Principals के पहले बैच को CM Maan ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए आज सिंगापुर के लिए पहले बैच को रवाना कर दिया गया है। इस बैच में 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को भेजा गया है। जिस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। ट्वीट करते हुए सीएम ने कहा- यह कहते हुए खुशी हो रही है कि चुनाव के दौरान दी गई गारंटी के अनुसार हमारे सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाचार्य आज प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर जा रहे हैं… मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया… आने वाले समय में हम अन्य स्कूलों के प्राचार्यों का बैच भी भेजेंगे

Exit mobile version