Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानी आंदोलन को लेकर CM Mann ने किया संबोधन, कहा- मैं केंद्र और किसान संगठनों के बीच पुल का काम करूं

February 21, 2024

किसानी आंदोलन को लेकर CM Mann ने किया संबोधन, कहा- मैं केंद्र और किसान संगठनों के बीच पुल का काम करूं

चंडीगढ़: किसानी आंदोलन को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया उन्होंने कहा कि मेरा फर्ज है कि मैं केंद्र और किसान संगठनों के बीच में पुल का काम करूं। मांगे मानना केंद्र का काम और प्रस्ताव मानना संगठनों का काम है। मान ने कहा 21 साल के शुभकरण की मौत का मुझे बहुत दुख हुआ। हरियाणा सरकार अगर ना रोकती तो किसान आगे बढ जाते,22 जनवरी 2021 के बाद किसानों के साथ कोई मीटिंग नहीं हुई।

आज हमने SSF की गाड़ियां और एंबुलेंस किसानों के लिए बॉर्डर पर लगा दी है। 2 मंत्री और एक MLA जो आंखों के डॉक्टर है मैंने आज उनकी ड्यूटी भी लगा दी है। मैं शुभकरण के परिवार के साथ खड़ा रहूँगा, शुभकरण की मौत की जांच होगी और बनती कार्यवाही की जाएगी। मैं सभी से शांति की अपील करता हूं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल ठीक है। मैं केंद्र से अपील करता हूं कि किसानों की मांगों पर गौर करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें