Site icon Dainik Savera Times

CM Mann तीसरे दिन भी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान तीन दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के मीडिया बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को सीएम मान की हृदय रोग संबंधी कुछ जांचें की गईं। उनकी रिपोर्ट आज आएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर अगला फैसला लेंगे।

अस्पताल ने आगे कहा कि उम्मीद है कि सीएम मान की सेहत में जल्द सुधार होगा। इससे पहले सीएम मान गुरुवार को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखने का फैसला किया था।

इससे पहले गुरुवार शाम को सीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया था कि डॉक्टरों ने कहा कि मुख्यमंत्री अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार, डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया है कि मुख्यमंत्री मान के फेफड़ों की धमनी में सूजन के लक्षण हैं, जो हृदय पर दबाव बना रहा है, जिसके कारण रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने लगा है।

 

Exit mobile version