Site icon Dainik Savera Times

परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे CM Mann और CM Arvind Kejriwal, भगवान राम के किए ‘दिव्य दर्शन’

अयोध्या: आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज अयोध्या का दौरा किया और राम मंदिर में भगवान राम का आशीर्वाद लिया। सीएम केजरीवाल और सीएम मान दोनों ने अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पहुंचे, जबकि सीएम मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान और माता के साथ भगवान राम का आशीर्वाद लिया।

अपनी यात्रा के बाद सीएम केजरीवाल ने साेशल मीडिया साइट एक्स, पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आज अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचा। मुझे श्री राम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी उपस्थित था। सभी ने एक साथ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी के दर्शन किए और देश की प्रगति एवं समस्त मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचन्द्र जी सभी का कल्याण करें। जय श्री राम” प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया था।

Exit mobile version