Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann और केजरीवाल ने प्रोग्रैसिव पंजाब इन्वैस्टर समिट में सोनालीका गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर लॉन्च की

March 14, 2026

CM Mann और केजरीवाल ने प्रोग्रैसिव पंजाब इन्वैस्टर समिट में सोनालीका गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर लॉन्च की

चंडीगढ़ : पंजाब की औद्योगिक प्रगति और कृषि नवाचार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘प्रोग्रैसिव पंजाब इन्वैस्टर समिट’ के मंच से सोनालीका ट्रैक्टर्स की नई ‘सोनालीका गोल्ड सीरीज’ लॉन्च की। चंडीगढ़ में 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक चल रहे इस समिट में इस लॉन्च को भारत की विनिर्माण क्षमता और किसानों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता से जोड़ा गया।

पंजाब में शुरू हुआ सोनालीका ट्रैक्टर्स पिछले करीब 30 वर्षों से किसानों के साथ काम कर रहा है। कंपनी भारत से ट्रैक्टर निर्यात में प्रमुख ब्रांडों में शामिल है और देश के प्रमुख ट्रैक्टर निमार्ताओं में गिनी जाती है। पंजाब के होशियारपुर में स्थित इसके बड़े एकीकृत ट्रैक्टर मैन्युफैरिंग प्लांट से उत्पादन किया जाता है। कंपनी की मौजूदगी अब 150 से अधिक देशों तक पहुंच चुकी है, जिससे भारतीय इंजीनियरिंग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें