Site icon Dainik Savera Times

सीएम मान ने मृतक SSF कर्मचारी हर्षवीर सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने की करी घोषणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतक एसएसएफ कर्मचारी हर्षवीर सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “कल भवानीगढ़ के बलद कैंचिया में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, ड्यूटी पर तैनात एसएसएफ कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्मचारी हर्षवीर सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा घायल कर्मचारी मनदीप सिंह का उपचार चल रहा है, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

सरकार परिवार को सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपये देगी तथा एचडीएफसी बैंक भी जीवन बीमा के तहत 1 करोड़ रुपये अलग से देगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version