चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हुई केबिनेट मीटिंग में घोषणा की है कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण अध्यादेश और विधेयक सदन में पेश करेगी। जरूरत पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।
10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। जिन पात्र लोगों के नाम अभी तक राशन कार्ड में शामिल नहीं हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत सरसों का तेल, हल्दी और नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं की सुविधा भी पहले की तरह जारी रहेगी।
पात्र परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता
सीएम मान ने कहा कि नई राशन कार्ड योजना में विधवाओं, दिव्यांगजनों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख नए लाभार्थियों के राशन कार्ड तैयार किए जा रहे हैं, जबकि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत लगभग तीन लाख श्रमिकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया सेवा केंद्रों और संबंधित कार्यालयों के माध्यम से पूरी की जा सकेगी तथा डिजिटल सत्यापन और एसएमएस के जरिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाएगी।
‘मावा धीयां सत्कार’ योजना का भी विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मावा धीयां सत्कार’ योजना के तहत पहले ही लाखों महिलाओं को सम्मान राशि जारी की जा चुकी है। इस महीने बड़ी संख्या में नए पंजीकरण हुए हैं और पात्र महिलाओं को आगामी चरण में लाभ प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…
किसानों के मुद्दे पर केंद्र से की अपील
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से किसानों के साथ संवाद बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए और उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।
परीक्षा प्रणाली पर भी उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास प्रभावित होता है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...